बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- भाषण में रूपा, निबंध में सोनी तो क्वीज प्रतियोगिता में सोनम ने बाजी मारी रहुई बीआरसी में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत करायी गयी प्रतियोगिता फोटो : रहुई बीआरसी : रहुई प्रखंड संसाधन केन्द्र में मंगलवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रशस्ति पत्र दिखातीं छात्राएं। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड संसाधन केन्द्र में मंगलवार को एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत छात्रों के बीच निबंध लेखन, भाषण व क्विज प्रतियोगिता करायी गयी। भाषण प्रतियोगिता में हवनपुरा हाईस्कूल की छात्रा रूपा कुमारी, निबंध में खिरौना प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल की सोनी कुमारी तो क्वीज प्रतियोगिता में सोनम कुमारी ने बाजी मारी। स्थापना डीपीओ सह बीईओ आनंद शंकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में नौवीं से बारहवीं कक्षाओं के वि...