नैनीताल, अप्रैल 9 -- भवाली, संवाददाता। रामगढ़ डिग्री कॉलेज में गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिताओं में यमुना, ललिता, निबंध में ललिता और प्रश्नोत्तरी में सूरज अव्वल रहे।प्राचार्य प्रो. नगेंद्र दिवेदी ने कहा कि अर्थशास्त्र परिषद की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता का विषय 'पश्चिम एशिया युद्ध और तेल संकट समस्या और समाधान' रहा। जिसमें यमुना पहले, ललिता दूसरे और प्रियांशु पाल तीसरे स्थान पर रहे। 'ईरान युद्ध का सामाजिक प्रभाव' विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ललिता प्रथम, यमुना द्वितीय, संस्कृत विभाग की निबंध प्रतियोगिता में ललिता प्रथम, ममता द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सूरज प्रथम, ममता द्वितीय और ललिता तृतीय स्थान पर रहे। पीएमआईएस योजना के तहत बीना, हिमांशी, दीपेश, रीता, हिमान...