अमरोहा, जनवरी 24 -- ज्ञान भारती इंटर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस और साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता एवं सोशल मीडिया की उपयोगिता एवं दुष्प्रभाव को लेकर कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम अधिकारी ने उत्तर प्रदेश के इतिहास उत्तर प्रदेश की संस्कृति, आजादी के बाद उसके विकास के कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। थाना गजरौला के साइबर सुरक्षा विभाग के पुलिसकर्मियों द्वारा स्वयंसेवकों और अन्य छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हम साइबर हमलों से कैसे अपना बचाव कर सकते हैं और अगर हमारे साथ कोई ऐसी घटना घटती है तो हम उसका बचाव कैसे कर सकते हैं। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सोशल मीडिया की उपयोगिता एवं दुष्प्रभाव पर विशेष चर्चा हुई। जिसमें स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं ने उत...