गंगापार, अक्टूबर 5 -- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय वृहत बाल प्रतिभा एवं नवाचार महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों हेतु भाषण, दक्षता, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता तथा भारत जानो क्विज समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं के परिणाम भाषण प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय ढोकरी की छात्रा दिव्यांशी द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय रैनी की छात्रा रिया तथा चित्रकला प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अमिलिया की छात्रा हिमांशी मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।भाषण प्रतियोगिता में 13, चित्रकला में 23 और निबंध लेखन में 16 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही नए विचारों और रचन...