प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय 'विकसित भारत की संकल्पना' रहा। प्रतिभागियों ने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, नई शिक्षा नीति, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और युवा शक्ति जैसे विषयों पर विचार रखे। प्रतियोगिता में कृपालु महिला महाविद्यालय, प्रतापगढ़ की स्नातक तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आंचल पांडेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय परिसर की राजनीति विज्ञान की परास्नातक छात्रा रिंकी कुमारी द्वितीय और बीबीए पंचम सेमेस्टर की अनन्या पाठक तृतीय स्थान पर रहीं। ...