बदायूं, अप्रैल 30 -- आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा वार्षिक विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विधायिका में महिला आरक्षण विषयक भाषण प्रतियोगिता में आदित्य चौहान और भारतीय संविधान पर आधारित क्विज़ में धीरज कुमार ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपप्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। भाषण प्रतियोगिता में महिला आरक्षण के राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें आदित्य चौहान प्रथम, निखिल सिंह चौहान द्वितीय और शगुन शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, सामान्य ज्ञान क्विज़ में धीरज प्रथम, आदित्य द्वितीय और विकास तृतीय रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ. सतीश सिंह यादव एवं डॉ. संजय कुमार ने निभाई।विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर महिला ...