बरेली, दिसम्बर 19 -- मीरगंज। राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज में भारत रत्न अटल बिहारी वायपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्राचार्य प्रो. शिव कुमार सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की। छात्र-छात्राओं के बीच उनके कार्यकाल में सुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। एकल काव्य पाठ किया गया। सौरभ सिंह भाषण प्रतियोगिता में व अनुज मिश्र ने काव्य पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. सचिन गिरि, डॉ. बिजेंद्र प्रधान, डॉ. विजय कुमार, डॉ. वीएस चौहान, डॉ. ममता रंजन, डॉ. रत्नाकर दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...