बलिया, जुलाई 10 -- बलिया, संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षान्त समारोह से पहले पहले आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चंद्रशेखर जी की प्रासंगिकता' विषयक भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने चंद्रशेखर के लोकतांत्रिक आदर्शों, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता तथा युवाओं के प्रति उनके दृष्टिकोण पर अपने विचार रखे। वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के संदर्भ में चंद्रशेखर के विचारों की प्रासंगिकता पर भी बात की।कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में चिंतन, संवाद, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। भाषण प्रतियोगिता में 15 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें साक्षी सिंह प्रथम, दीपिका तिवारी द्वितीय तथा संगी...