रामपुर, जनवरी 22 -- रामपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान-20 के तहत राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन डॉक्टर ईरम नईम ने किया। प्रतियोगिता में रक्शी ने प्रथम, मेघा ठाकुर को द्वितय और अभिमन्यु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका संचालन डॉ प्रमोद कुमार ने किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक नासिइन प्रतियोगिताओं में इंपैक्ट कॉलेज से डॉक्टर आशीष एवं डॉक्टर शिखा तथा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर से डॉक्टर टिकेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे। तथा महाविद्यालय से अनेक छात्र एवं छात्राए सम्मिलित रहे।

हिंद...