मुरादाबाद, दिसम्बर 19 -- राजकीय महाविद्यालय मथाना में शुक्रवार को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों से अवगत कराया गया उनके सुशासन के महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं अटल बिहारी वाजपेई के जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ का आयोजन महाविद्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारत रत्न, युगद्रष्टा कवि, प्रखर वक्ता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का पाठ किया तथा उनके जीवन और काव्य चेतना को नमन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा अटल जी की कविताओं तथा सुशासन के महत्व विषय पर अपने स्वरचित भाषण प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.एससी. (बायो ग्रुप) की प्रज्ञा चौहान तथा द्वितीय स्थान पर बी.एससी. (मैथ्स ग्रुप) की आयुषी कुमारी रही। वहीं एकल काव्य पाठ में प्रथम स्थान पर बी.कॉम. की साक्षी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.