प्रयागराज, अगस्त 22 -- फाफामऊ स्थित बीबीएस इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। 'प्रेरणा-द लीडरशिप लिगेसी' और 'अनुशासन और निरंतरता सफलता की कुंजी है' विषय पर विद्यार्थियों ने विचार रखे। बीबीए, बीसीए, बीटेक, एमबीए, बीएएलएलबी और एलएलबी के विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी में विचार प्रस्तुत किए। अंग्रेजी वर्ग में बीबीए प्रथम वर्ष की कुमारी पलक प्रथम, बीएएलएलबी तृतीय वर्ष की अंशिका यादव द्वितीय और बीसीए तृतीय वर्ष की रिद्धि पांडेय तृतीय रहीं। हिंदी वर्ग में बीबीए प्रथम वर्ष के दिनकर भट्ट प्रथम और बीबीए प्रथम वर्ष की दीक्षा सिंह द्वितीय रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...