कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से उन्नाव के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नेतुआ में शिविर लगाया गया। छात्रों ने प्राथमिक विद्यालय में श्रमदान किया और नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जागरूक किया। महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें दिव्यांशी शर्मा प्रथम, तनिष्का द्वितीय, अदीबा तृतीय स्थान पर रहीं, खुशी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...