गिरडीह, जून 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय गिरिडीह द्वारा अनलोकिंग द पोटेनशल ऑफ एडमिस्ट्रेटिव डाटा विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गिरिडीह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के स्वयंसेवक अर्पित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने प्रशासनिक आंकड़ों की उपयोगिता, पारदर्शिता, सुशासन व जनकल्याण में उनकी भूमिका पर विचार रखे। अर्पित ने विषय की गहन समझ, प्रभावी प्रस्तुति और तार्किक विश्लेषण से निर्णायकों को प्रभावित किया। अर्पित के अव्वल होने पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ एम एन सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी कॉलेज की पर...