वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। बीएचयू में ​एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत बुधवार को अलग-अलग फैकल्टी में भाषण प्रतियोगिता हुई। 'रेटोरिका : द डिबेटिंग सोसाइटी' ने एंटी-रैगिंग स्क्वाड के सहयोग से 'प्रताड़क नहीं : अहंकार पर सहानुभूति की विजय' विषय पर भाषण प्रतियोगिता में अपूर्व कुमार पांडिया ने प्रथम, आदर्श कुमार ने द्वितीय और आराध्या सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एंटी-रैगिंग स्क्वाड के अध्यक्ष प्रो. ललित मोहन अग्रवाल, आईएमएस एंटी-रैगिंग स्क्वाड के अध्यक्ष प्रो. सुनील के राव और संयोजिका प्रो. किरण गिरि के सहयोग से ये आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने ली रैगिंग से दूर रहने की शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...