बागपत, फरवरी 23 -- खेकड़ा। कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल के सभागार में सोमवार को अंतर सदन हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में अनाया शर्मा ने प्रथम, अलीशा ने द्वितीय तथा अवनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीपा शर्मा, अंजली पंवार, दीपा चौहान, राधिका कौशिक अन्य स्टाफ रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...