एटा, जनवरी 28 -- नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा से संबंधित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डा. आरके गोस्वामी ने छात्रों, छात्राओं को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई। यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अग्रणी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेएलएन महाविद्यालय की छात्रा तुलसी चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लघु नाटिका, नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया वही द्वितीय स्थान गायत्री कन्या महाविद्यालय की टीम ने प्राप्त किया। संचालन विनोद त्यागी ने किया। इस दौरान डॉ. विजय सिंह चौधरी, डा. ओंकार सिंह, डा. राहुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.