भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
हरिद्वार, सितम्बर 9 -- पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में हिमालय बचाओ भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की करीब 1600 छात्राओं और शिक्षिकाओं को हिमालय बचाओ की शपथ भी दिलाई गई। वक्ताओं ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई। 'हिन्दुस्तान अखबार' की ओर से आयोजित हिमालय बचाओ अभियान के तहत तीन सितंबर को पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर की आराधना ने प्रथम, ऋतिक ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दक्ष कनखल की कामाक्षी और नैन्सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हिन्दुस्तान हिमालय भाषण प्रतियोगिता के विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.