जौनपुर, सितम्बर 25 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कंज्यूमर वॉयस, नई दिल्ली और कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं में शराब के दुष्प्रभावों की रोकथाम, जागरूकता और संरक्षण पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा देश की बड़ी शक्ति है। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को मिलकर प्रयास करना होगा। मुख्य वक्ता अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि जागरूक युवा किसी वस्तु या आदत को अपनाने से पहले उसके प्रभाव और परिणाम को समझता है। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति के लिए जागरूक किया स्वयंसेवक न...