चम्पावत, जुलाई 22 -- योगेश जोशी, चम्पावत। पीएम श्री जीजीआईसी मे कारगिल विजय दिवस को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भुवनेश्वरी फोनिया ने बताया कि भाषण जूनियर में प्रांवी बिष्ट, माही व निकिता और सीनियर में रेनू जोशी, संजना भट्ट व तनूजा बिष्ट विजेता बनीं। चित्रकला जूनियर में माही सामंत, माही रावत व पारुल और सीनियर में गौरव बोहरा, सोनाक्षी और दीक्षा अव्वल रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता जीआईसी और जीजीआईसी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...