रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. एएन सिंह और संयोजिका प्रो. आशा राणा के निर्देशन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. पूजा शर्मा (एडवोकेट) ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भाषण प्रतियोगिता में पूजा रस्तोगी प्रथम, अर्जुन द्वितीय और रश्मि तिवारी तृतीय रहे। वहीं पोस्टर एवं अभिव्यक्ति प्रतियोगिता में साक्षी साह प्रथम, सवीन जहां द्वितीय और नीतू मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं। यहां कार्यक्रम समिति के सदस्य डॉ. दिशा विश्वकर्मा, डॉ. दीपक दुर्गापाल, प्रो. एके पालीवाल, डॉ. रूमा शाह, प्रो. पूनम रौतेला, प्रो. अमिता चौरसिया, डॉ. विवेकानंद पाठक, डॉ. दीपमाला, डॉ. निमिता कन्याल, प्रो. सर्वजीत सिंह तथा प्र...