फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। तरकारी के राजा आलू का भाव न मिलने से सातनपुर की मंडी में अब आलू की आवक गिरने लगी है। भाव की आस में बड़ी संख्या में किसानों ने बाग और पेड़ों की छांव में आलू के ढेर लगा रखे हैं। बाहर की मंडियों से मांग न निकलने से भाव नहीं बढ़ पा रहा है इससे किसान चिंतित हो रहे हैं। इधर मौसम भी बार बार करवट बदल रहा है । इससे किसानों की धड़कने तेज हो रही हैं। आवक कम होने से मंडी में 50 रुपये प्रति कुंतल आलू में उछाल आया। 251 रुपये से 351 रुपये प्रति कुंतल गड्ड आलू बिका। 601 से 721 रुपये प्रति कुंतल चिप्सोना आलू बिका। जबकि हालैंड आलू के भाव इससे ज्यादा रहे। चिप्सोना और हालैंड का भाव भी इस समय तेज है। जबकि अन्य आलू की प्रजातियों का भाव सुर्ख नहीं हो रहा है। इससे किसानों की चिंतायें बढ़ रही हैं। किसानों का कहना ह...