कन्नौज, मार्च 20 -- तालग्राम, संवाददाता। आलू के गिरते दामों ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। लागत तक न निकलने से आक्रोश और निराशा के बीच किसान अब अपनी खड़ी फसल ही बर्बाद करने को मजबूर हो रहे हैं। इसी कड़ी में तालग्राम ब्लॉक क्षेत्र में लगातार दूसरे किसान ने अपनी आलू की फसल ट्रैक्टर से जोत दी। सलेमपुर आसफपुर पट्टी निवासी किसान राजेश पटेल ने शुक्रवार शाम अपनी करीब पांच बीघा आलू की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली। इससे पहले तीन दिन पूर्व एक अन्य किसान भी नौ बीघा आलू की फसल बर्बाद कर चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में किसानों की बदहाली साफ झलक रही है। किसान राजेश पटेल ने बताया कि आलू की खेती में करीब एक लाख रुपये की लागत आई थी। इसमें लगभग 20 हजार रुपये का श्रीनाथ किस्म का बीज खरीदकर बुआई की गई थी। इसके अलावा खाद, सिंचाई और मजदूरी पर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.