जौनपुर, अप्रैल 6 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन रविवार की रात्रि कथा व्यास आचार्य डॉ. जयेश मिश्र ने कहा कि कलयुग में भगवान का नाम स्मरण करना ही शाश्वत सत्य है। भगवान भक्तों के भाव के भूखे होते है। श्रीकृष्ण अंहकारी दुर्योधन के घर मेवा का त्याग कर भक्त विदुर के घर अन्न ग्रहण किये। आचार्य ने कहा कि धरा पर ईश्वर कभी राम बनकर कभी श्याम बनकर भक्तों की रक्षा करने तथा दुष्टों का नरसंहार करने के लिए जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि कलयुग में प्रभु श्रीराम का नाम लेने मात्र से हमारे सभी पापों का नाश हो जाता है। श्री आचार्य ने वामन अवतार, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान मुख्य यजमान महेश मोदनवाल, गुड़िया मोदनवाल, रामआसरे म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.