भावी पीढ़ी के निर्माण में प्रधानाचार्यों की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. नीरा
कोडरमा, अगस्त 3 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर, झुमरीतिलैया में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का रविवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। समापन सत्र में झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य केवल विद्यालय का प्रशासन नहीं संभालते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं। भावी पीढ़ी के निर्माण और समाज को सही दिशा देने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक कठिन साधना और सामाजिक दायित्व है।
विशिष्ठ अतिथि और उनके विचार इस अवसर पर विद्या विकास समिति, झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, सचिव अनुराग सिंह, हजारीबाग विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.