हाथरस, मई 4 -- हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा हाथरस का भव्य दायित्व ग्रहण शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह धूमधाम के साथ अग्रवाल सेवा सदन में संपन्न हुआ।☺️ समारोह की अध्यक्षता शाखा के नव मनोनीत अध्यक्ष कमलेश जैन ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद हाथरस की अध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। बच्चों द्वारा गणेश बंदना तथा शाखा की महिला सदस्या नीतू अग्रवाल, रेनू खंडेलवाल ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रंतीय दायित्व धारियों ने संस्कार शाखा के नवप्रवेशी 14 सदस्य दम्प्पतियों को दीक्षा और मनोनीत कार्यकारिणी को दायित्व ग्रहण कराया। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद कन्नौज इकाई की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, प्रा...