जौनपुर, अप्रैल 14 -- जौनपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा का 13वां दायित्व ग्रहण और सम्मान समारोह रविवार की शाम एक होटल में किया गया। समारोह में गणेश साहू ने अध्यक्ष, डॉ. प्रेम कुमार संतोषी ने सचिव तथा डॉ. दिवाकर गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली रहे। विशिष्ट अतिथि राम प्रकाश पाण्डेय, प्रांतीय संरक्षक ब्रह्मा नंद पेशवानी, क्षेत्रीय वित्त सचिव मुकुल शाह, प्रांतीय वित्त सचिव विवेक कुमार तिवारी और प्रांतीय गतिविधि संयोजक राकेश मिट्टा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि परिषद का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना, युवाओं में देशभक्ति जगाना और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। यह भी पढ़ें- भारत विकास का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न गत...