हरिद्वार, जनवरी 30 -- भारत विकास परिषद का दो दिनी क्षेत्रीय सम्मेलन शनिवार से हरिद्वार में शुरू होने जा रहा है। 31 जनवरी से एक फरवरी तक वात्सल्य गंगा आश्रय जगजीतपुर में यह आयोजन होगा। इस बाबत शुक्रवार को रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में बैठक हुई। प्रांतीय अध्यक्ष मनीषा सिंघल और प्रांतीय सचिव संजय गर्ग ने बताया कि इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकारिणी की भावी योजनाओं और गतिविधियों पर मंथन होगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे ने बताया कि इस सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा सहित सभी क्षेत्रीय अधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय सचिव सेवा बृज प्रकाश गुप्ता, राजीव गोयल, पूर्व जिला समन्वयक कुशल पाल सिंह चौहान, रश्मि चौहान, बीना सिंह, निखिल कुमार और जिला समन्वयक आशुतोष शर्मा भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...