वाराणसी, दिसम्बर 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत विकास परिषद काशी प्रांत का दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन मंडुवाडीह स्थित होटल में शनिवार से शुरू होगा। काशी प्रांत के अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने शुक्रवार को मंडुवाडीह स्थित होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिषद की स्थापना स्वामी विवेकानंद से प्रेरित स्व. डॉ. सूरज प्रकाश ने की थी। वर्तमान में परिषद के देशभर में 1.5 लाख (डेढ़ लाख) से अधिक सदस्य हैं, जो 1600 से अधिक शाखाओं के माध्यम से 412 जिलों में सक्रिय रूप से सामाजिक सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिवेशन में 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रमुख उद्देश्य परिषद के सदस्यों में अनुशासन, परिषद के उद्देश्यों एवं राष्ट्र भावना से युक्त कार्यकर्ता निर्माण करना है। अधिवेशन के दौरान काशी प्रांत में इस वर्ष बने...