लखनऊ, अप्रैल 1 -- IAS Rinku Singh News: यूपी काडर के वर्ष 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के इस्तीफा अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आईएएस रिंकू सिंह के इस्तीफे को लेकर यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला और रिंकू सिंह को नसीहत भी दे डाली। सोशल मीडिया एक्स पर लिखी पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा, कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में 5 फीसद का प्रवेश शुल्क वसूल लेते हैं। अखिलेश ने कहा, हर अच्छे अधिकारी से हमारी मांग है कि भावावेश में आकर कोई फ़ैसला न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं। पीडीए सरकार आएगी और सबको उचित मान-सम्मान-स्थान देगी क्योंकि पीडीए की सरकार जनता की सरकार होगी, जो समस्याओं के समाधान व असमानत...