भावपूर्ण सीता हरण प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
गढ़वा, मार्च 7 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बाल व्यास सह रामाचार्य जी महाराज ने अपने प्रवचन में भगवान राम के जीवन से जुड़े अत्यंत मार्मिक सीता हरण प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। प्रवचन सुनने के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु भक्तिभाव से कथा का श्रवण करते नजर आए। संत शिरोमणि ने कहा जब भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण वनवास के दौरान पंचवटी में निवास कर रहे थे उसी समय लंका के राजा रावण ने छल और कपट का सहारा लेकर माता सीता का हरण कर लिया। रावण साधु का वेश धारण कर माता सीता के पास पहुंचा और अवसर पाकर उनका अपहरण कर लिया। संत ने कहा कि रावण अत्यंत बलशाली और विद्वान होने के बावजूद अपने अहंकार और अधर्म के कारण पतन की ओर बढ़ गया था। उन्होंने बताया जब रावण माता सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.