चम्पावत, फरवरी 6 -- लोहाघाट। लोहाघाट की भावना मुरारी ने नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.83 पर्सेंटाइल प्राप्त की है।व्यापारी सतीश मुरारी और रेखा मुरारी की पुत्री भावना ने प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से प्राप्त की। बीएससी पंतनगर विवि और और एमएससी चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कानपुर से किया। उन्होंने पहले प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की। भावना ने सफलता का श्रेय अपने दादा स्व. जमुना दत्त मुरारी और दादी केशवी मुरारी को दिया। उपलब्धि पर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, शेखर उप्रेती, पप्पू वर्मा, किशोर मुरारी, बृजेश माहरा, योगेश मुरारी, दीपक ओली, अनिल भट्ट, मनोज गर्ग, राजेश चौबे ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.