देवघर, अप्रैल 15 -- ओमसत्यम इंस्टिट्यूट ऑफ फिल्म, ड्रामा एंड फाइन आर्ट्स तथा विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के संयुक्त बैनर तले त्रिदिवसीय विश्व कला दिवस का आयोजन किया गया। जिसके तहत बुधवार को कला के क्षेत्र में सराहनीय योगदान करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। मौके पर ओमसत्यम इंस्टिट्यूट के निदेशक सह विवेकानंद संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, संरक्षक प्रो. रामनंदन सिंह, देवघर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि कुमार केशरी, दीनबंधु उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार एवं अन्य द्वारा कॉर्निंक स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के निदेशक पाबन राय, कला निकेतन के निदेशक एवं विनायक आर्ट गैलरी के संस्थापक मार्कण्डेय जजवाड़े, बैद्यनाथ पेंटिंग के संस्थापक नरेन्द्र पंजियारा, राज्य सरकार द्वा...