धनबाद, अप्रैल 21 -- धनबाद। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए भावनगर-हावड़ा के बीच गोमो-कोडरमा-धनबाद के रासते दो दिन स्पेशल ट्रेन चलेगी। 09531 भावनगर- हावड़ा स्पेशल 20 अप्रैल को चली। यह ट्रेन 27 अप्रैल को भी शाम 6.30 बजे खुलेगी। ट्रेन 22 और 29 अप्रैल को दोपहर 2.50 बजे धनबाद और रात 9.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी जबकि 09532 हावड़ा-भावनगर स्पेशल 23 और 30 अप्रैल को सुबह 10.50 बजे हावड़ा से खुलेगी और शाम 5.30 बजे धनबाद और 25 अप्रैल और दो मई को सुबह 6.30 बजे भावनगर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- मुंबई के अलावा भावनगर-हावड़ा के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- कोडरमा होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत यह भी पढ़ें- यात्रियों की सुविधा को टे्रन ऑन डिमांड शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...