दरभंगा, मार्च 29 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के कोर्थु गांव के तपसी टोला में शनिवार की सुबह शराब के नशे में हंगामा और गाली-गलौज कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई युवक की भौजाई अल्पना की शिकायत पर की गई। गिरफ्तार आरोपित को बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान स्व. उमेश सदा के पुत्र वकील सदा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह शनिवार की सुबह शराब के नशे में घर पर उत्पात मचा रहा था और परिजनों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। स्थिति बिगड़ने पर उसकी भौजाई ने पुलिस को सूचना देते हुए आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें उसके शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई।थानाध्यक्...