गोरखपुर, जुलाई 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता थोक दवा मंडी भालोटिया एक बार फिर नकली और नशीली दवाओं के कारोबार को लेकर चर्चा में है। आगरा में 11 जुलाई को हुई छापेमारी में गोरखपुर के कुछ दवा व्यापारियों के नाम सामने आए। अब नेपाल में गोरखपुर के युवकों के नशीली दवा के साथ पकड़े जाने के बाद ड्रग विभाग की निगाहें मंडी पर टिक गई है।

भालोटिया मंडी का परिचय भालोटिया मंडी पूर्वी यूपी की सबसे बड़ी थोक दवा मंडी मानी जाती है, जहां रोजाना 8 से 10 करोड़ रुपये तक की दवाओं का कारोबार होता है। मंडी में थोक दवाओं के 800 से अधिक दुकानें हैं।

आगरा में हुई छापेमारी तीन दिन पूर्व आगरा में ड्रग विभाग ने नकली और नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में आगरा के विभोर मेडिकल में बड़े पैमाने पर नशीली दवाएं मिलीं। जांच के दौरान गोरखपुर के थोक दवा का...