बिजनौर, दिसम्बर 12 -- चंदोक गांव में भालू द्वारा बंदरों को भगाए जाने की चर्चा क्षेत्र वासियों के लिए कोतूहल का विषय बनी है तो वहीं गांव वासी इनके आगमन से बंदरों से मिली निजात के चलते राहत की सांस ले रहे हैं। नांगल क्षेत्र के गांव चंदोक निवासी तीन युवकों एकांत, विशांत और अभिषेक ने बंदरों से निजात पाने के लिए भालू की पोशाक खरीदी। जिसके बाद वह कर दिखाया जो कभी गमीणों और किसानों ने सोचा भी नहीं था। जहां ग्रामीण और किसान गांव में मौजूद हजारों की संख्या में बंदरों के आतंक से परेशान थे, वहां इन युवकों की बुद्धिमता से ये लोग राहत की सांस ले रहे हैं। इन युवकों ने भालू की पोशाक पहनकर बंदरों को खदेड़ने में कामयाबी पाई है। गांव और खेतों में बंदरों के पीछे इन युवकों का भालू बनकर दौड़ना क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना है तो वहीं किसानों की गन्ने की फसल ...