चक्रधरपुर, मई 25 -- गोइलकेरा, संवाददाता। गोइलकेरा प्रखंड के कुईड़ा पंचायत अंतर्गत वनग्राम सैदबा में भालू के हमले में 58 वर्षीय महिला सरस्वती केराई गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सरस्वती केराई दातुन और लकड़ी लाने के लिए जंगल की ओर जा रहीं थी। तभी रास्ते में जंगली भालू ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। महिला अकेली थीं, लेकिन अदम्य साहस दिखाते हुए वह जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गईं। संघर्ष करते हुए महिला ने किसी तरह भालू के चंगुल से खुद को बचाया और घायल अवस्था में भागते हुए अपने घर पहुंची। यह भी पढ़ें- बाघ के हमले में महिला की मौत, वनकर्मियों मारपीट लहूलुहान हालत में परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए चाईबासा स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर ...