गुमला, मार्च 13 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मुरूककेला गांव में जंगल से लकड़ी लाने गई 60 वर्षीय महिला प्यारी तिर्की पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार प्यारी तिर्की शुक्रवार सुबह जलावन के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान जंगल में अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया और उसके पैर पर पंजे से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला कुछ देर के लिए घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने पास मौजूद धारदार दौली से भालू पर वार कर दिया। महिला के साहसिक प्रयास से भालू वहां से भाग निकला और उसकी जान बच गई।घायल अवस्था में किसी तरह महिला अपने घर पहुंची। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.