बगहा, जनवरी 29 -- रामनगर, संवाद सूत्र। गोवर्धना वन क्षेत्र के गोवर्धना गांव के समीप सिंघी नदी के किनारे शौच करने गये एक बुजुर्ग को भालू ने हमला कर गुरुवार की सुबह क़रीब सात बजे घायल कर दिया। घटनास्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों व वन कर्मियों के हो -हल्ला करने पर हमलावर भालू बुजुर्ग को छोड़कर जंगल की तरफ़ भागा। आनन-फ़ानन में वन कर्मी विभागीय एंबुलेंस से ज़ख़्मी को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, रामनगर में भर्ती कराया । ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीएस आर्या ने बताया की गोवर्धना गांव निवासी स्वर्गीय बसंत महतो के ज़ख़्मी पुत्र सुखल महतो (75) दाहिने हाथ में भालू के काटने के कारण गंभीर जख्म है । प्राथमिक उपचार के बाद ज़ख़्मी को बेहतर इलाज के लिये जी एम सी एच रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में वनरक्षी मनीष कुमार शर्मा ने ब...