भालू के काटने से मृत युवक को दी गई मिट्टी
रामगढ़, जून 17 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड अंतर्गत लइयो उतरी पंचायत के गयछंदवा निवासी झरी मांझी पिता स्व बसिया मांझी की मौत मंगलवार को भालू के काटने से हो गई। बुधवार को मृतक को उसके गांव में मिट्टी देने का कार्य किया गया। मृतक की पत्नी आशा देवी को मुखिया मदन महतो और पंचायत समिति सदस्या द्रोपदी देवी ने हर संभव मदत् करने का आश्वासन दिया। बतातें चलें कि मंगलवार की सुबह अपना बैल को खोजने के दौरान झुमरा पहाड़ के तलहटी में बसा मुर्गाटोला जंगल में झरी के उपर जंगली भालू ने हमला कर दिया था। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ आए जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। यह भी पढ़ें- भालू के काटने से घायल युवक की मौत मिट्टी कार्यक्रम में जगमोहन महतो, गोविंद मांझी, महावीर मांझी, लालजी मांझी, शिव नारायण राम, घू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.