जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। जेएनएसी ने भालूबासा चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत छह दुकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने इसे कानूनी कार्रवाई बताया, लेकिन स्थानीय लोगों ने चुनिंदा कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई अवैध दुकानें हैं, लेकिन केवल इन छह पर ही कार्रवाई की गई।ध्वस्त दुकान मालिक संजय साव ने बताया कि उन्हें उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने दो नोटिस भेजे थे और उन्होंने जवाब भी दिया था। उन्होंने कहा कि वह 50 वर्षों से यहां दुकान चला रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन सभी दुकान मालिकों से कागजात मांगे और न्यायालय के आदेश के बाद ही कार्रवाई करे। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में नाराजगी बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...