सिमडेगा, जनवरी 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पहानटोली जंगल में शुक्रवार की दोपहर भालू के हमले से 18 वर्षीय श्वेता कुमारी नामक युवती घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों से उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि श्वेता कुमारी शुक्रवार को दिन के 11 के आसपास बकरी चराने जंगल गई हुई थी। इसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर कर दिया। भालु के हमले से युवती घायल हो गई। इधर जानकारी मिलने पर रेंजर राजेश्वर पासवान के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी सीएचसी पहुंचे। साथ ही सहयोग राशि के रूप में 2000 रुपए सहायता राशि प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.