देहरादून, मई 15 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने भालुओं द्वारा फसलों को लगातार हो रहे नुकसान पर शुक्रवार को वन मुख्यालय में प्रदर्शन किया। पार्टी ने भालुओं द्वारा फसलों के नुकसान पर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। दल ने अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव विवेक पांडे के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर भालू से फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा देने का कोई प्रावधान ही नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि प्रमुख वन संरक्षक रंजन मिश्रा ने स्वीकार किया है कि भालू द्वारा फसल क्षति पर मुआवजा देने की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं है, जबकि सियार, बंदर आदि अन्य जानवरों के मामले में मुआवजा दिया जाता है। यह भी पढ़ें- भालुओं से फसलों को नुकसान का मुआवजा दें प्रद...