चमोली, दिसम्बर 10 -- भालुओं की दहशत और आतंक पहाड़ के गांवों में इस कदर बढ़ गया है कि अब गांवों में शादी विवाह जैसे शुभ कार्य दिन में करने के लिए लिए लोग मजबूर होने लगे हैं। अधिकांश शादी वन डे मेरिज समारोह में निपटाने पर लोग विवश हो रहे हैं। शाम ढलते ही भालू गांव और रास्ते में कहीं भी धमक रहे हैं। भालुओं का लगातार आबादी इलाकों में धमक के कारण ऐसा भी देखने को कतिपय स्थानों पर मिल रहा है कि शादी दिन में गांवों में तो डिनर और रिसेप्शन पार्टी निकट के बाजारों के होटलों अथवा वैडिंग प्वाइंट पर किया जा रहा है। भालुओं की धमक से चमोली जिले के अधिकांश गांवों में सांय होते ही इस कदर सन्नाटा पसरा जाता है कि कर्फ्यू की तरह स्थिति बन रही है। ग्रामीणों ने बताया सितम्बर से अभी तक लगातार गांवों में भालुओं की दहशत बनी है। पोखरी ब्लॉक के बलवीर सिंह राणा, नन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.