भाला से हमला कर घायल करने वाला वांछित गिरफ्तार
इटावा औरैया, जून 27 -- सैफई। बिहारी भटपुरा गांव में भाला से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह सैफई रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त भाला भी बरामद हुआ। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया सूचना मिली कि वांछित मोनू उर्फ रामकिशोर निवासी ग्राम बिहारी रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक भाला बरामद हुआ। बता दें कि पांच जून को बिहारी भटपुरा निवासी बदन सिंह पुत्र कामता प्रसाद की तहरीर पर भाला से हमला कर घायल करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मोनू उर्फ रामकिशोर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.