भाला फेंक में गिनी सिंह ने जीता गोल्ड, नेशनल के लिए चयनित
बिजनौर, जुलाई 29 -- मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल की छात्रा गिनी सिंह ने सीबीएसई क्लस्टर-19 (2026) खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। गिनी सिंह की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय की डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. सीमा बिस्वास ने गिनी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि गिनी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगी।उन्होंने कहा कि मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.