मेरठ, जुलाई 25 -- मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स मीट गर्ल्स के दूसरे दिन भाला फेंक, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक तथा 200 मीटर, 600 मीटर तथा 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दूसरे दिन के सभी विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। अंडर 19 वर्ग में भाला फेंक में गिन्नी, लंबी कूद में दिया सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 19 वर्ग में 200 मीटर दौड़ 30.39 सेकेंड में पूरी कर अवनी ने प्रथम, 800 मीटर दौड़ 2 मिनट 59.64 सेकेंड में पूरी कर तनु कुमारी ने प्रथम तथा 4x400 मीटर रिले दौड़ 5 मिनट 2.74 सेकेंड में पूरी कर देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं वंशिका अधाना, जिया संधू, काव्य शर्मा, विशेषता संधू तथा आयुषी आधाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Faridabad News: वालीबॉल में रावल स्कूल...