गोपालगंज, फरवरी 23 -- सिधवलिया। सिधवलिया थाना क्षेत्र के दंगसी गांव में रविवार की रात आपसी विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिजनों पर जानलेवा हमलाकिया गया। जानकारी के अनुसार रबतारा बेगम पर उनके ही पट्टीदारों ने भाला और फरसा से हमला कर दिया। हमले में रबतारा बेगम गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके सास, ससुर समेत अन्य परिजनों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। सभी घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घटना के संबंध में रबतारा बेगम के बयान पर पुलिस ने गांव के ही चांद बेगम, सोहराब आलम और समीर आलम के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.