भालगोरा में अंतर्राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर ग्राम सभा आयोजित
धनबाद, मई 16 -- झरिया, वरीय संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर की बीवीडी टीम द्वारा शुक्रवार को भालगोरा में मीना खातून की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। डॉ. दिलीप कुमार ने स्वच्छता, फॉगिंग, मच्छरदानी के उपयोग और सहिया द्वारा घर-घर सर्वे पर चर्चा की। उन्होंने तेज बुखार और जोड़ों के दर्द जैसे डेंगू के लक्षण बताए। जागरूकता सवाल-जवाब प्रतियोगिता में सही जवाब देने पर फूला देवी को प्रथम, जीनत को द्वितीय और सहिया साथी ममता देवी को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं अनिता देवी, सुलेखा देवी, नेहा श्रीवास्तव, डॉली देवी और खुशबू देवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर डॉ. दिलीप कुमार, ममता देवी, सहिया सकीना बेगम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनभागीदारी कर देखें, सफाई रखें... हारेगा डेंगू यह भी पढ़ें- साफ पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.