बाराबंकी, फरवरी 20 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-लखनऊ हाइवे पर बड़ेल चौकी क्षेत्र में एक भार वाहन मेंआग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया। मौके पर पहंुची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। नवीन सब्जी मंडी के पास से शुक्रवार की देर शाम एक छोटे लोडर में कबाड़ लाद कर चालक लखनऊ जा रहा था। इसी दौरान बड़ेल चौकी क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर अचानक वाहन में धुआं उठने लगा। इससे चालक ने वाहन को हाइवे के किनारे खड़ा कर दिया और वाहन से भाग निकला। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बड़ेल ने रवींद्र सिंह ने मौके पर वाहन से लोगों को दूर किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम को खोलवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.